load-gif

Invest in Yourself: Start Learning Now!

मुरली या बांसुरी वादन का ऑनलाइन क्लास

बांसुरी वादन या मुरली वादन का ऑनलाइन क्लास शास्त्रीय संगीत के माध्यम से करवाया जायेगा

Includes

  • course Chapters: 1

Features

  • course Full lifetime access
  • course Access on mobile
  • course Assignments
  • course Certificate of Completion
Overview
Course Description

मेरे प्रिय विद्यार्थियों,

मुझे बहुत ही ख़ुशी होगी आपको बांसुरी या मुरली सिखाने में|

बांसुरी एक ऐसा वाद्ययंत्र है जिसे हर कोई बजाना सीखना चाहेगा |

इसकी आवाज़ इतनी मधुर होती है कि कोई भी इसे सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाता है |

इसे सीखना इतना कठिन नहीं है जितना लोग समझते हैं |

बस सीखने वाले की तीव्र इच्छा होनी चाहिए |

प्रतिदिन का नियमित अभ्यास बहुत ही आवश्यक है | यही वह चीज है जो अक्सर लोग नहीं कर पाते हैं अन्यथा इसे सीखना बिलकुल ही आसान है |

मैं आपको इसके बारे में कुछ और बताता हूँ|

सबसे पहले आपको बांसुरी को अच्छे से पकड़ना आना चाहिए |

इसके बाद आपको इसपर अपनी उंगलियों को कैसे रखें इसकी जानकारी होनी चाहिए |

अब इसके बाद आप सरगम का अभ्यास सीख सकते हैं | 

सरगम के बाद बहुत सारा अलंकार लोग बजाते हैं | लोगों को बजाना भी चाहिए लेकिन अगर आप जल्दी से गाना बजाना चाहते हैं तो आप मात्र कुछ महत्वपूर्ण अलंकार को बजा कर आगे भी बढ़ सकते हैं |

और अब समय है शास्त्रीय संगीत का राग सीखने का | राग सीखने के बाद आप इस अवस्था में आ जायेंगे कि आप सिनेमा का गाना बजाने लगेंगे | 

अब नए नए राग सीखते जायेंगे और बहुत सरे गाने भी आप बजा पाएंगे |

लेकिन हाँ आप वही गाने बजा पाएंगे जिसका नोटेशन आप को लिखा हुआ मिलेगा | अगर आप चाहते हैं की कोई अपनी पसंद के गाने को खुद से बजा पाऊँ तो यह अभी मुमकिन नहीं हो पायेगा क्योंकि अभी स्वर

का वास्तविक ज्ञान आपको नहीं हुआ होता है | इसके लिए आपको कुछ अन्य राग और कुछ अन्य लेसन बजाने कि आवश्यकता होगी | जैसे जैसे आप नए नए राग सीखते जायेंगे वैसे वैसे आपका स्वर ज्ञान बढ़ता

जायेगा और के समय ऐसा आयेगा की किसी भी धुन या किसी भी गाने को आप बिना किसी परेशानी के बजा पाएंगे | 

धन्यवाद !

 

 

 

What you'll learn

  • आप मुरली बजाना सीख जायेंगे

Requirements

  • मुरली या बांसुरी
Course Content
1 Downloadable material
Introduction
About the instructor
Smart Music

Instructor

4.5 Instructor Rating
course

5 Courses

course

5+ Lesson

course

105 Students enrolled